बलियापुर । बेलगड़िया रानी रोड भागारामपुर चौक पर मजदूर नेता व छात्र नेता राजू महतो की 19वीं पुण्यतिथि मनाएं गये। कार्यक्रम का प्रारंभ आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि राजू महतो किसान मजदूर की लड़ाई के लिए संघर्ष करते थे। ग्रामीणों को संगठित करते थे। बलियापुर क्षेत्र में जमीन माफिया हावी है। सरकारी जमीन को विभागीय गठबंधन से अतिक्रमण कर बेची जा रही है। इसके खिलाफ ग्रामीणों को संगठित होकर आंदोलन करने की जरूरत है। वही सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी ने कहा कि राजू महतो गरीब किसान मजदूर के नेता थे। वे न्याय के लिए हमेशा लड़ते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष महावीर महतो ने किया।
मौके पर पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी, झामुमो जिला सचिव मन्नू आलम, झामुमो पूर्व सचिव पवन महतो, महावीर महतो, मुखिया संजय गोराई संतलाल प्रमाणिक, निताई रजवार ,विजय महतो, निर्मल, गीता देवी, विकास महतो, प्रभाष चंद्र महतो, शिव शंकर महतो, सुदाम रजवार, त्रिलोचन महतो, संजय महतो, राजू महतो, कुमार महतो, भूदेव चंद्र महतो, मनोज महतो, विजय कुमार महतो, विकास दास, हीरूचरण महतो आदि मौजूद थे। मौके पर प्रतिभागियों के बीच प्रशस्ति प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण किया गया।
