धनबाद । धनबाद में बिगड़ती विधि-व्यवस्था, रंगदारी के लगातार आ रहे फोन कॉल के खिलाफ भाजपा की तरफ से शनिवार को शहर में जनाक्रोश रैली निकाली गई। बताते चले कि धनबाद में लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं, खासकर व्यापारियों को रंगदारी के लिए धमकी भरे कॉल आने के खिलाफ भाजपा महानगर की तरफ से शनिवार को आहूत जनाक्रोश रैली को लेकर पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। यह रैली तेतुलतल्ला मैदान से निकली।वही शुक्रवार को विधायक राज सिन्हा, महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष संजय झा ने सिटी सेंटर, कंबाइंड बिल्डिंग, बरटांड़ सहित कई क्षेत्रों में घूम-घूम कर लोगों के बीच आमंत्रण कार्ड बांटा था ।विधायक राज सिन्हा ने बताया की जनाक्रोश रैली आज तेतुलतल्ला मैदान से निकलकर बैंक मोड़, रांगाटांड़, स्टेशन रोड, आंबेडकर चौक, कोर्ट रोड होते हुए रणधीर वर्मा चौक जाएगी। जहां पर एक सभा हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *