झरिया । महिला पतंजलि योग समिति भारत स्वभिमान के तत्वावधान में प्रांतीय महिला सम्मेलन का आयोजन टाटा फुटबॉल मैदान डिगवाडीह में आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं को शशक्तिकरण के लिए मुख्य अतिथि स्वामी रामदेव की परम शिष्या डॉ देव् प्रिया ने योग,आयुर्वेद के माध्यम से सभी रोगों के इलाज के गुर बताया है। डॉ प्रिया ने कहा है की महिलाओं में अपार शक्ति होती हैं। वह त्याग एबं क्षमा दो अस्त्र के बल पर दुनिया के किसी से भी कोई भी जंग जीत सकती हैं। योग के जीवन शैली में अपना कर ही नारी शक्ति में आत्म्विश्वास प्रबल हो जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने गीता का सार को अपने धारा परवाह प्रवचन के माध्यम से महिलाओं को जीवन में उतार लेने का शंकल्प दुहराया हैं।उन्होंने कहा है की आज योग रास्ट्र धर्म बन गया है। आने वाले दिनों में इस युग को कलयुग नही योग युग कहा जायेगा।
पतंजलि आज पूरी दुनिया में दस संस्थाओं में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा है की पतंजलि योग पीठ की आत्मा योग है,प्राण सेवा हैं,जिसमें महिला समिति मुकुट हैं।सभी समस्याओं का निदान योग है, इस लिए आज से योग में जुट जाये।उन्होंने ने उदाहरण दिया है की माता सीता एबं सती अनुसुइया ने योग साधना के बल पर सभी कस्ट पर विजय प्राप्त किया है।मातृ शक्ति जिस प्रकार से एक परिवार को सम्भाल कर रखती उस प्रकार मोर्चा नही संभालेगी तो पूरी दुनिया तबाह हो जायेगी। उन्होंने कहा है की बर्तमान सरकार ने महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की बात कही है, जबकि रामदेव महराज तो पतंजलि में 100 प्रतिशत महिलाओं को हर काम में हिस्सेदारी देकर आरक्षण दिया है। इससे पूर्व सम्मेलन स्थल पर पहुचने पर देव् प्रिया का आदिवासी परम्परागत नित्य के साथ स्वागत किया गया है। वही प्रदेश महिला प्रभारी सुधा झा ने 51 किलो के माला पहनाकर स्वागत किया, झरिया प्रखंड प्रभारी, प्रीति सिन्हा ने स्वागत किया है। स्वागत करने वाले में हैं, रामजीवन पांडेय, संजय सिंह, अनुराग डोकानिया, अनिता डोकानिया, राजकुमार अग्रवाल, बॉबी झा,प्रदेश के सभी जिला से आई प्रभारियों ने प्रोग्रेस रिपोर्ट का बर्णन किया है।
प्रांतीय सम्मेलन में ऑन लाइन स्वामी रामदेव का सम्बोधन।
स्वामी राम देव ने पूना से सम्बोधित करते हुए कहा है की नारी शक्ति सनातन धर्म की प्रकास्टा है। जिसने योग किया एबं करवाया है, वह देश समाज की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा है की देव प्रिया बेहतर कार्य पूरे देश में कर रही हैं। जिसको ध्यान में रख कर पतंजलि महिला समिति का रजिस्ट्रेशन करा दिया गया है।जिसमें देव प्रिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
महासम्मेलन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागनी सिंह उपस्थित हुई। इस अवसर पर पतंजलि योग महिला समिति की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
