निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । बुधवार को जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत सोनबाद गांव स्तिथ हरी मंदिर में ग्राम १६ आना समिति के तत्वाधान में २४ प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा वरिष्ठ नेता बिरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। २४ प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन में कीर्तन मंडली के द्वारा हरे कृष्ण हरे राम सीता राम के जाप से पूरा सोनबाद ग्राम में भक्तिमय माहौल बना रहा।इस अखंड हरिनाम संकीर्तन में काफी संख्या में आसपास के क्षेत्र से भी श्रद्धालु लोग सम्मिलित हुए।श्री मंडल ने ग्रामवासियों के साथ हरी मंदिर प्रांगण में बैठकर हरिनाम संकीर्तन को सुना।
भाजपा वरिष्ठ नेता बिरेंद्र मंडल ने अपने सम्बोधन में कहा की जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत सोनबाद ग्राम में लखन दत्त के नेतृत्व में १६ आना सोनबाद ग्राम समिति के तत्वाधान में २४ प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध कीर्तन मंडली के द्वारा हरे राम हरे कृष्ण का जाप किया गया।इस तरह भक्तिमय कार्यक्रम के आयोजन से हमारे तन मन के साथ आसपास का भी वातावरण पवित्र और शुद्ध हो जाता हैं।हम सभी को भक्तिमय कार्यक्रम के आयोजन को बढ़ावा देना चाहिए और सभी सनातनियों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। मौके पर मुख्य रूप से सीतराम दे,मदन दे,भुवन दे,दुर्योधन दे सहित सैकड़ों की संख्या ग्रामवासी उपस्थित रहे।
