कतरास। तेतुलमारी में हुई हत्या के मामले को तेतुलमारी पुलिस ने उद्भेदन करते हुये 2 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सनद रहे कि दुर्गा पूजा के दौरान बीते 22 अक्टूबर को तेतुलमारी में मेला देखने गये शमशाद की हत्या गला रेत कर करने के मामले का तेतुलमारी पुलिस ने उद्भेदन करते हुये 2 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है,तेतुलमारी जीरो सिम बाबा चौक निवासी कल्लू मिया के बेटे फकरुद्दीन उर्फ दानिश व दूसरा मो सदरुद्दीन अंसारी को तेतुलमारी पुलिस ने कांड संख्या 57/ 2023 मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पूर्व में पुलिस ने कई लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। थाना प्रभारी रौशन कुमार ने कहा कि मामले का उद्भेदन कर लिया गया है। मृतक के दादी ने अयसुन निशा ने पुलिसिया कार्यवाई से असंतुध होने की बात कही।पुलिस सूत्र ने बताया कि जांच के बाद कुछ को पी आर बांड पर तत्काल छोड़ा गया है,घटना में संलिप्ता पाये जाने पर उसे भी जेल भेजा जायेगा। पूर्ण न्याय नही मिलने पर आत्मदाह करने की बात मृतक के परिजनों ने कही।
