धनबाद । कतरास के तेतुलमारी में शनिवार की सुबह एक युवक ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया । जिसके बाद घायल महिला को स्थानीय लोगो की मदद से धनबाद के SNMMCH हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया । जहाँ महिला का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में महिला गुज़रवा देवी ने मीडिया को बताया कि वह तेतुलमारी के करमुधोरा की रहने वाली है। शनिवार की सुबह जब वह अपने घर लौट रही थी तभी प्रकाश कुमार नामक युवक ने उक्त महिला पर चाकू से हमला कर दिया। वही चाकू से बचने के क्रम में महिला के सिर पर चोट लगी है। महिला ने यह भी बताया कि युवक पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज है।

जबकि आपसी विवाद में युवक ने महिला पर चाकू से हमला किया है। महिला की माने तो कुछ साल पहले उनके पुत्र ने पड़ोस की लड़की से प्रेम प्रसंग में भाग कर शादी कर लिया था। इसी विवाद में हमेशा लड़ाई होते रहता था। शनिवार को इसी विवाद में युवक ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया है। वही महिला का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *