झरिया । दिनांक 9 जून 2022 को पूरे झारखंड प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में गंगा दशहरा मनाया जा रहा है झारखंड में भी गंगा दशहरा के दिन दामोदर महोत्सव का आयोजन पिछले 2004 से ही लगातार आज तक हो रहा है । इस आंदोलन के प्रणेता दामोदर बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री सरयू राय जी के द्वारा कई नदी को साफ करने का प्रयास किया गया। इसमें यह भी ध्यान रखा गया कि सिर्फ सरकार के भरोसे हम ना रहे बल्कि जनभागीदारी को जागृत कर जो लोग नदी में पानी को गंदा करना चाहते हैं सिर्फ उसे रोक दिया जाए तो नदी का पानी साफ हो जाएगा ।

जो प्रयास आज दामोदर नदी में देखने को मिल रहा है कि नदी का जल अविरल जिस तरह से दामोदर का उद्गम स्थल लातेहार जिले के चूल्हा पानी में है और वहां से जो जल निकलता है उसी प्रकार से अब दामोदर का भी जल करीब 90% निर्मल और साफ दिख रहा है। जिसमें पूरे प्रदेश में दामोदर बचाओ आंदोलन को सहयोग करने वालों में कई संस्थाएं अग्रणी रहा जिसमें युगांतर भारती धनबाद में बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड, सरवोनमुखी विकास परिषद, ऐसी कई संस्थाएं शामिल है।

दामोदर बचाओ आंदोलन के धनबाद जिला के संयोजक श्री अरुण राय ने कहा कि जिस तरह से भागीरथ जी के द्वारा अथक प्रयास से भगवान शिव के जटा से गंगा को नीचे आकर प्रवाहित होना पड़ा वह एक दिन का प्रयास नहीं था ठीक उसी प्रकार से जिस नदी का पानी पीने लायक नहीं था जिसे देखने से ही गजब का मन में उत्कंठा महसूस होती थी उसे साफ करने के लिए दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय ने एक बीड़ा उठाया जिसमें धनबाद जिले मैं कई संस्थाओं ने भरपूर सहयोग किया और हर वर्ष नदियों का जल का परीक्षण कर उनके मापदंडों को नापने का भी काम किया गया।

पिछले 5 जून से पर्यावरण दिवस के दिन से ही दामोदर नदी समीक्षा यात्रा शुरुआत किया गया जो आज 9 जून 2022 को दामोदर महोत्सव के रूप में सभी प्रमुख घाटों पर मनाया गया। जिसके निमित्त आज चासनाला सूर्य मंदिर घाट में बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड सह दामोदर बचाओ आंदोलन के सुदामडीह के प्रभारी पप्पू पंडित एवं टासरा घाट के प्रभारी प्रभास कुमार अग्रवाल जी के नेतृत्व में गंगा दशहरा के दिन दामोदर नदी में गंगा जैसे अविरल जल साफ रहे इसके लिए पूजन अर्चन किया गया।

इसमें शामिल श्री अरुण कुमार राय श्री प्रभाष कुमार अग्रवाल मुकेश सिंह बिरसा मुंडा स्काउट गाइड के सचिव पप्पू पंडित मुख्य प्रशिक्षक रिक्की कुमार साव,जिला संगठन आयुक्त शैलेश रंजन, मिथिलेश कुमार, काजल बनर्जी, कैलाश अग्रवाल, काली किंकर, सुनिल उरांव, सरवन मुख्य विकास परिषद के सचिव अशोक कुमार सिंह, विदेशी सिंह, ममता सिंह, बेबी, कलावती देवी, मंजू देवी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *