अजय कुमार जीतू
कतरास । रात्री गश्ती के दौरान तेतुलमारी पुलिस ने खास सिजुआ चौक के समीप बी सी सी एल के जमीन पर खुले स्थान से करीब 6 टन कोयला जब्त किया। उक्त स्थल पर कोयले को किसने जमा किया था इसकी जानकारी नही मिल सकी है। जबकि दो दिन पूर्व भी थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने खास सिजुआ दलाही के समीप 5 टन कोयला सहित मुन्ना चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।थानेदार श्री यादव ने बताया किं किसी भी कीमत पर अवैध धंधा नही चलने देंगे। जब्त कोयले को स्थानीय प्रबंधन को सौप दिया गया है।लगातार कार्यवायी से अवैध कारोबारियों में हडकप मचा हुआ हैं।
