झरिया। 2 वर्षों से बिजली विभाग के चक्कर काट रहा पीड़ित केसरी परिवार, हादसे में खो चुके है परिवार के दो सदस्यों की जान और 2 सदस्यों का अभी भी चल रहा इलाज, पैसों की कमी के कारण इलाज करवाने में आ रहे काफी कठिनाइयां । मगर, नहीं पसीज रहा बिजली विभाग के अधिकारियों का दिल, बाकी मुआवजे के लिए पीड़ित परिवार लगातार बिजली विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है । पीड़ित राहुल केसरी का आरोप है कि वह झरिया से लेकर रांची तक के बिजली विभागों के चक्कर काट चुके हैं, मगर अब तक उन्हें मुआवजे की पूरी राशि नहीं मिली है । थक हारकर राहुल केसरी ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रागिनी सिंह से न्याय दिलवाने के लिए लगाई गुहार लगाई है । आपको बता दें कि बीते 8 नवंबर 2021 को बिहार बिल्डिंग के समीप हाई टेंशन तार की चपेट में आकर एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे । घटना के बाद दो लोगों का इलाज के दौरान निधन हो गया था । दो सदस्य बुरी तरह से झुलस गए थे जिनका अभी तक वेल्लोर के सीएमसी में इलाज जारी है।
छठ पर्व के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे को याद कर अभी भी लोगों के रूह कांप जाते है। अचानक हुए इस हादसे से पीड़ित परिवार के लोगों को झकझोर कर रख दिया था। उस समय पीड़ित परिवार के लोगों को इंसाफ व मुआवजा दिलाने के लिए झरिया की जनता सड़को पर उतर जमकर प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देखब बिजली विभाग भी हरकत में आया और पीडित परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही। के अधिकारियों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए। बिजली विभाग के अधिकारियों ने उचित मुआवजा देने की बात कह किसी प्रकार मामले को शांत करवाया था। लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार दर दर के ठोकर खाने को है विवश। विधुत विभाग द्वारा मुवावजा व ईलाज का खर्च ना मिलने से पीड़ित परिवार के लोग आज भी खुद को ठगा महसूस कर रहे है।
जिसको लेकर बुधवार की शाम परिवार के सदस्य राहुल केशरी ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह से मुलाकात कर अपनी परेशानियों को रखा। जिस पर भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए राहुल केशरी को आस्वस्त किया कि इस मामले की शिकायत विभाग के वरीय अधिकारियों से करेंगी। अगर इस पर भी बात नही बनी तो सड़क पर उतर जोरदार आंदोलन करेंगी। पीड़ित परिवार के सदस्य राहुल केशरी ने बताया कि 8 नवंबर 2021 को एक ओर जहां लोग आस्था के छठ पर्व भगवान भास्कर को लेकर अपने अपने घरों को साफ सफाई कर विधिवत पूजा की तैयारी कर रहे थे। तभी विधुत विभाग के लापरवाही के कारण बिहार बिल्डिंग स्थित सुरेश प्रसाद केशरी के घर के छत पर हाई टेंशन बिजली का कहर बनकर टूटा और एक ही परिवार एक महिला व दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गई। जिसमें 30 वर्षीय मनिता केशरी की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
जबकि अन्य सदस्यों का दो वर्ष बीत जाने के बावजूद इलाज जारी है। इस घटना के बाद विधुत विभाग के अधिकारियो ने पीड़ित परिवार से उनके निवास स्थान मे जाकर लिखित रूप से पत्र देते हुए कहा था की विद्युत विभाग द्वारा जो भी मुबावजा बनता वह सभी दिया जाएगा। अगर कंपनी द्वारा नही मिलेगा तो एसडीओ संजय कुमार सिंह जेई राकेश कुमार सिंह सीनियर स्कुटीव मनीष चंद्र मूर्ति आदि अपने मद से 6 लाख रुपए नगद देने का काम करेगें। लेकिन पिछले चौदह माह से विभागीय अधिकारियों व दफ्तर के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें पूरा मुआवजा राशि नही मिला । जिसको लेकर भाजपा नेत्री से मिल इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।
वही मामले में बिजली विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि पीड़ित परिवार को मुआवजे की राशि दिलाने की प्रक्रिया जारी है । जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को मुआवजा विभाग की ओर से दिल दिया जाएगा ।
