झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के नीचे राजबाड़ी गेट के समीप उत्तम स्टेशनरी नामक प्रतिष्ठान में चोरी । आपको बता दें कि झरिया में इन दोनों चोरों का तांडव काफी बढ़ गया है । रोजाना ताला तोड़कर चोरी करना आम बात हो गया है । नीचे रजवाड़ी निवासी उत्तम कुमार की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लैपटॉप , प्रिंटर नगदी समेत लगभग 50 हजार की संपत्ति चुरा लिया । पीड़ित ने बुधवार की सुबह झरिया थाना में लिखित शिकायत दिया है पीड़ित उत्तम कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह दुकान के ताला लगाकर वह मंगलवार की रात घर चला गया था । बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने फोन किया की दुकान का ताला टूटा हुआ है जब सुबह दुकान आया तो देखा कि दुकान के सभी सामान बिखरा पड़ा हुआ है । एक लैपटॉप, जेरॉक्स मशीन, प्रिंटर कुर्सी नगद सहित कई सामान गायब है, झरिया पुलिस मामले जांच में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *