धनबाद । धनबाद जिले के टुंडी एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां हाथियों के झुंड ने एक किसान को कुचलकर मार डाला । घटना के संबंध में बताया जाता है कि मानियाडीह पंचायत के गोधा गांव के रहने वाले सुकू टुडू (28 वर्ष) को जंगली हाथियों के झुंड ने कुचल कर मार डाला । किसान अपने खेत में धान का फसल बर्बाद कर रहे हाथियों के झुंड को भागने गया था और किसान हाथियों के झुंड के बीच फंस गया जिसके बाद हाथियों ने उसे कुचल कर मार डाला । ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से हाथियों के झुंड ने तबाही मचा रखी है ।
