झरिया । जोरापोखर थाना क्षेत्र के जीतपुर कोलियरी के समीप कालोनी में मंगलवार कि रात को अज्ञात चोरों ने संतोष चौधरी और सतेंद्र पासवान नामक दो सेल कर्मियों के आवास में चोरों ने चोरी कि घटना को अंजाम देकर लगभग डेढ लाख की संपति पर हांथ साफ कर फरार हो गया है। घटना कि सूचना पाकर जोरापोखर थाना के प्रभारी बिनोद उरांव सदल बल पीड़ितों के आवास पहुंचकर मामले कि छानबीन कर रहे हैं। पीड़ितों ने चोरी कि मामले को लेकर पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्रवाई कि मांग किया है। घटना के बाद से कालोनी के लोगों में सुरक्षा को लेकर दहशत में है। पूर्व पार्षद जय कुमार ने थाना प्रभारी से क्षेत्र में बढ़ती चोरी कि घटना पर अंकुश लगाने को क्षेत्र में चल रही जुआ अड्डा को तत्काल बंद कराने कि मांग किया है।
घटना के संबंध में पीड़ित सेल कर्मी संतोष चौधरी ने बताया कि बीती रात वे परिवार कि सदस्यों के साथ सोए थे तभी अर्धरात्रि को चोरों ने दीवार फांदकर आंगन में प्रवेश कर घर में घुसकर की दीवार फान कर पत्नी सरिता देवी के पर्स में रखे 17 हजार नगद सहित एक मोबाइल, दो मंगल सूत्र,दो जोड़ी पायल,नाक एवम कान की सोने की जेवरात चोरी कर लिया।जबकि पड़ोस के रहने वाले सेल कर्मी सतेन्द्र पासवान के घर से चोरों ने पॉकिट में रखा 4800 रुपये नगद सहित टेबुल पर रखा मोबाइल, घड़ी आदि सहित कई सामान चोरी कर फरार हो गया। पीड़ितों ने बताया कि सुबह में जब नींद खुली तब चोरी कि हुई वारदात का पता चलने पर खोज बिन शुरू करने पर उसके घर का बाग व कागजात को पास के जंगल में फेंका पाया गया है।
ज्ञात हो की दुर्गा पूजा के नवमीं की रात में भी चोरों ने राजू अंसारी एवं पप्पू राउत के घर में भी चोरी कि घटना को अंजाम दिया था। उक्त मामले कि पुलिस अभी तक उद्भेदन भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने बीती रात को दुबारा चोरी कि वारदात को अंजाम देकर लोगों को दहशत में डाल दिया है।
