सिंदरी । सोमवार की अहले सुबह संदिग्ध स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई । इसके बाद सूचना मिलने पर मृतक के परिजन सिंदरी पहुंचे और उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिंदरी थाना क्षेत्र के डोमगढ़ स्थित एफसीआईएल आवास संख्या डीकेफोर 145 निवासी लगभग 30 वर्षीय विवाहिता अर्चना की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही कोलकाता से अर्चना की माँ, भाई बहन समेत अन्य परिजन सिंदरी पहुँचे। अर्चना का शव देखते हुए मायकेवालों ने ससुरालवालों पर पूर्व में मारपीट, दहेज उत्पीड़न के साथ अर्चना की हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची सिंदरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई और मायकेवालों और ससुरालवालों से घटना की जानकारी लेकर कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी ।

अर्चना के भाई जितेंद्र शर्मा ने अर्चना की मौत को संदिग्ध बताया। अर्चना के भाई जितेंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह लगभग 4 बजे अर्चना के पति मनीष ने फोन पर अर्चना की खराब तबियत और इलाज के लिए धनबाद ले जाने की खबर दी थी। ठीक 10 मिनट बाद डॉक्टर ने भर्ती करने से इनकार की बात बताई और ठीक 10 मिनट बाद अर्चना की मौत की सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *