कतरास । सोमवार की दोपहर लगभग 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि केंदुआ के कालीमंदिर रोड निवासी लगभग 20 वर्षीय रोहित नामक युवक ने अपने घर मे साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । घटना के बारे में मृतक युवक के भाई ने बताया कि रोहित काली मंदिर रोड में मुर्गा बेचने का कार्य करता था । दोपहर में दुकान से किसी काम को लेकर घर गया था । इस दौरान रोहित का दोस्त राहुल उसे खोजने दुकान पहुंचा था । मगर रोहित के दुकान पर नही मिलने पर वह उसे खोजने घर चला गया । जिसके बाद रोहित को घर के छत के ऊपर बिना दरवाजे के कमरे में बांस में साड़ी के सहारे लटकते देख शोर मचाने लगा ।
जिसके बाद घटना की जानकारी हमलोगो को हुई । मालूम चलते ही हमलोगो ने रोहित को उतारकर एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे जांच मृत बताया । फिलहाल मृतक रोहित का शव एसएनएमएमसीएच अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये रखा गया है ।
