झरिया । सोमवार को धनबाद के बिरसा मुंडा पार्क के समीप झामुम के जिला कार्यालय का उद्घाटन हुआ । उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय सदस्य व राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त विनोद पांडे ने फीता काटकर किया । इस दौरान काफी संख्या में झामुमो के नेता व कार्यकरता उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए ।इस दौरान झामुमो झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मलिक के नेतृत्व में 25 बाइकों पर सवार झामुमो के नेता व कार्यकर्ता भी कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झरिया निकले । झामुमो झरिया नगर की टीम 25 बाइकों पर सवार होकर बिरसा मुंडा पार्क के समीप स्थित जिला कार्यालय के पास पहुंचे और माननीय विनोद पांडे का जोरदार स्वागत किया । झरिया से जाने वाले टीम में मुख्य रूप से झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मलिक, बंटी सिंह महानगर उपाध्यक्ष, रानू मंडल महानगर उपाध्यक्ष, शुभम वर्मा, सलीम सिद्दीकी, संतोष शाह, कोसर जहां, जुनैद, शकील अंसारी, दिलीप महतो इत्यादि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *