बलियापुर । बीबीएमकेयू विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार आज पर्जन्य बी.एड कॉलेज के कोषाध्यक्ष एवं सिंदरी विधायक माननीय श्री इंद्रजीत महतो जी के धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी जी एवं प्राचार्य श्रीमती स्मृति नागि जी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के सहयोग से MOCP में लोगों को नशा मुक्त हो समाज हमारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया । श्रीमती तारा देवी जी ने सम्बोधित करते हुए कही की शराब गुटखा पान मसाला से गंभीर बीमारियां होती है घर परिवार समाज उजड़ रही है इसको जड़ से ख़त्म करने की जरुरत है । मौके पर उपस्थित थे मंडल अध्यक्ष श्री मंटू रवानी जी मुखिया,निमाय महतो पूर्व मुखिया चुन्नी मजूमदार, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज मिश्रा शैलेश सिंह विजय सिंह अरविंद खत्री मुक्तेश्वर महतो मिंटू साह व शत्रुघ्न महतो अशोक महतो तारा सिंह संदीप तिवारी काफी संख्या में जागरूक लोग उपस्थित थे ।
