धनबाद । धनबाद कांग्रेस का अंतर कलह शनिवार को सड़क पर आ गया । झरिया प्रखंड के अध्यक्ष करण दुबे ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के भाई पर पिस्टल चमकाने व जान मार देने की धमकी देने का लगाया आरोप । कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के भाई पप्पू सिंह और उनके सहयोगी सूरज सिंह पर बरवाअड्डा थाने में पिस्टल चमकाने का लिखित आवेदन दिया गया है । पीड़ित करण दुबे जो की भेलाटांड़ के रहने वाले है और कांग्रेस में झरिया के प्रखंड अध्यक्ष है । इन्होंने बताया की ड्यूटी से घर आ रहे थे तभी अचानक कांग्रेस जिला अध्यक्ष के भाई और उनके सहयोगी ने हम पर जानलेवा हमला कर दिया । बताया की पप्पू सिंह के हाथ में एक पिस्टल था । जान बचाकर बरवाअड्डा थाना पहुंचा हूं। कहा की संतोष सिंह नागालैंड का पिस्टल रखते और कभी भी मेरा हत्या करवा सकते है । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह का मोबाइल स्विच ऑफ,,,, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के भाई पप्पू सिंह पर लगे आरोपों के बारे में जब News365.in के संवाददाता ने जिला अध्यक्ष संतोष सिंह से फोन के जरिए बात करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बता रहा था, जिस कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका है ।
