झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के नई दुनिया में शनिवार की सुबह आबकारी विभाग की टीम ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी की । इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में जावा महुआ व सैंकड़ों लीटर अवैध महुआ शराब व शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले भट्टी को नष्ट किया । इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने मौके से शराब बनाने में उपयोग किये जाने वाले गैलन, डेकची आदि सामान बरामद किया । छापेमारी की खबर मिलते हैं क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई व अवैध शराब तस्कर फरार हो गए । छापेमारी में मुख्य रूप से कुंदन कौशल इंस्पेक्टर, झमन कुजूर, जोय हेम्ब्रम, संदीप नाग, कुलदीप कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
