झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के लाल बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर से भगवान लड्डू गोपाल जी की प्रचीन मूर्ति व मूर्तियों पर चढ़े मुकुट व अन्य आभूषणों की हुई चोरी । घटना के संबंध में बताया जाता है कि लाल बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के गेट में लगे तीन ताले को काटकर मंदिर भगवान लड्डू गोपाल जी की दशकों पुरानी प्राचीन मूर्ति व मंदिर से लाखों रुपए के आभूषण चुरा ले गए । शनिवार के सुबह मंदिर के पुजारी अशोक पांडे जब मंदिर खोलने पहुंचे तो देखा कि मंदिर के गेट का ताला कटा हुआ और जमीन पर पड़ा है । मंदिर परिसर में जाकर देखा तो मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान भगवान सत्यनारायण जी का मुकुट एवं पूरे मंदिर केंपस में विराजमान अन्य मूर्ति पर चढ़े सोने चांदी के आभूषण नहीं है ।
इसकी सूचना उन्होंने तुरंत मंदिर कमिटी के सदस्यों और झरिया पुलिस को दी । सूचना मिलते ही काफी संख्या में कमिटी के लोग, स्थानीय श्रद्धालु और झरिया पुलिस मौके पर पहुंच गए । वहीं पुलिस भी मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है ।
जल्द से जल्द चोरों को पकड़े पुलिस और चोरी गए मूर्ति व आभूषण करे बरामद, राजकुमार अग्रवाल,,,,, मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता व झरिया मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि बीच बाजार में स्थित मंदिर से इस तरह की चोरी होना दुर्भाग्यपूर्ण है । हमारी जिला प्रशासन से यही मांगा है कि जल्द से जल्द चोरों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाए व चोरी गई भगवान श्री लड्डू गोपाल जी की मूर्ति, आभूषण व अन्य सामान पुलिस बरामद कर मंदिर कमेटी को सौंपे ।
