कतरास । शुक्रवार को जनता श्रमिक संघ का लिलोरी मंदिर में कार्यकर्त्ता मिलन समारोह का आयोजन हुआ । जनता श्रमिक संघ की संयुक्त महामंत्री रागिनी सिंह के उपस्थिति में दर्जनों युवा संघ में शामिल हुए । उन्होंने कहा की उनके ससुर स्व. सूर्यदेव सिंह जिस तरह मजदूरों के सुख- दुख में समर्पित रहते थे। उसी तरह जनता श्रमिक संघ के एक- एक नेता मजदूरों की सेवा के लिए खड़े रहेंगे । उन्होंने कहा की आज के जितने भी यहां नेता हैं उनका अपना कोई जनाधार नहीं है । वह सिर्फ मजदूरों का शोषण कर अपना जेब भरने का काम करते हैं । जिस कारण आउटसोर्सिंग कंपनियों में बेरोजगारों को सही ढंग से रोजगार नहीं मिल पाता है । इसके पूर्व उन्होंने लिलोरी मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र में शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनको माला पहनाकर स्वागत किया । इस दौरान मुख्य रूप से जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव सतेंद्र सिंह, अभिषेक सिन्हा, समीर पांडेय समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद थे ।
