निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । मिहिजाम के हांसी पहाडी से लेकर जामताड़ा पुराना रेलवे फाटक तक नेशनल हाईवे 419 सड़क में लगभग 30 से अधिक बम्प बना दिया गया है। जिससे आये दिन सड़क में दुर्घटना होती है। इसे लेकर जामताड़ा राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने जामताड़ा डी सी शशि भूषण मेहरा को एक ज्ञापन सौंपा है, ज्ञापन के माध्यम से डी सी से राजद जिलाध्यक्ष ने मांग किया कि सड़कों पर बनी अनाधिकृत रूप से बने बम्प को अविलंब हटाया जाए जिससे यहाँ के लीगो को राहत मिले और दुर्घटना से भी बचा जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सड़कों पर बनी बम्प से आये दिन दुर्घटना होती है जिससे कई लोग घायल हो रहे हैं। इतना अधिक सड़को पर बम्प नही होनी चाहिए। वहीं डी सी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने जिलाध्यक्ष को आश्वासन दिया कि नेशनल हाईवे के ऑथरिटी से बात कर सड़कों पर बनी बम्प को अभिलम्ब हटाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *