विष्णुगढ़ से राजेश दुबे की रिपोर्ट

विष्णुगढ़ । प्रखंड के प्रखंड कुल आठ जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना की गई । जिसमें मुख्य रूप से विष्णुगढ़ के महंथ अखाड़ा चौक, बेड़ा हरियारा पंचायत के ग्राम रमुआ के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, गोबिन्दपुर, कोनार डैम, गाल्होबार , नरकी ,मडमो एवं हुरलुंग में। महंथ अखाड़ा चौक दुर्गा पूजा के प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई की। मां दुर्गा की विदाई संध्या आरती से गई। आरती के होने के के पश्चात श्रद्धालुगण ने मां दुर्गा की आरती ली गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। मां दुर्गा की प्रतिमा की भव्य शोभा यात्रा में काफी श्रद्धालु उमड पड़े। मां की विदाई के लिए महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर खेलकर मां दुर्गा को अंतिम विदाई। सभी भक्तगण मां दुर्गा से विष्णुगढ़ की सुख, समृद्धि एवं उज्जवल भविष्य की कामना मां से की ।

श्रद्धालुओं ने मां से विनती की अगले साल हम लोग फिर जल्द मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना कर बहुत धूमधाम से करेंगे। प्रतिमा का विसर्जन स्थानीय तालाब में संध्या 9:00 बजे के लगभग किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शोभायात्रा में शामिल हुए तथा मां दुर्गा की जयकारा लगाते हुए का मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया । मौके पर गौरव दुबे ,सौरभ दुबे, ऋषभ कुमार,छोटू मिश्रा, जयंत मिश्रा ,दीपक कुमार ,राजेश कुमार दुबे, विनोद मिश्रा, रोहण मिश्रा सहित काफी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *