रामावतार स्वर्णकार
इचाक । विजयादशमी को शौर्य दिवस के अवसर पर प्रखंड के बहुचर्चित असिया पहाड़ी पर पंच ग्राम समिति के द्वारा पारंपरिक भगवा ध्वज रोहन किया गया। इससे पहले पुरोहित पंसस महेंद्र पाण्डेय ने भगवान श्री राम और भगवा ध्वज का विधिवत पूजा अर्चना कराया। तत्पशचात असिया, अलौंजा खुर्द, अलौंजा कलां, बरवां और मदनपुर के युवाओं ने लगभग 12 फीट लंबा विशाल भगवा ध्वज फहराया। इस दौरान जय श्री राम और हर हर महादेव के जयकारों से पुरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। बताते चलें कि हर वर्ष विजयदशमी दुर्गा पूजा के दिन असिया पहाड़ी पर आसपास के गांव के युवाओं के द्वारा शौर्य और पराक्रम का प्रतीक भगवा ध्वज का विधिवत् पूजा अर्चना की जाती है।
मुख्य अतिथि ज़िला परिषद् सदस्या रेणु देवी ने युवाओं कार्य की सराहना किया और उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर विश्व हिन्दू परिषद् के ज़िला मंत्री अरविंद कुमार, मुखिया सिकंदर मेहता, समाजसेवी अशोक मेहता, मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार, पंसस प्रतिनिधि कुलदीप कुमार, पतंजलि के डॉ प्रमोद कुमार, कंचन कुमार, दशरथ यादव, पंच ग्राम समिति के अध्यक्ष मनोज राम, संचालक बलराम मेहता, सचिव मुकेश कुमार गुप्ता, अशोक राम, अनिल कुमार मेहता, सोहनलाल मेहता, मनोहार कुमार, पूर्व पंसस उमेश मेहता, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सीटा साव, अजीत यादव, मुरारी कुमार, बबलू मेहता, संतोष। मेहता समेत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता मौजुद थे।
