निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । दुर्गापूजा में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। जिले में विधि व्यवस्था और शांति बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को विभिन्न पूजा स्थलों में तैनात किए हैं, इसके साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष में विशेष पुलिस बल के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम को नियुक्त किया गया है। आज एस डी ओ अनंत कुमार ने जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया। जहाँ उन्होंने कुछ खामियां को देखा जिसके बाद संबंधित उपस्थित पदाधिकारी को शोकॉज किया। मौके पर एस डी ओ अनंत कुमार ने कहा कि दुर्गापूजा को देखते हुए विधि व्यवस्था के लिए नियंत्रण कक्ष में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की नियुक्ति की गई है। किसी भी समस्या का निवारण के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटा संचालित है जिसका फोन नम्बर सभी जगह उपलब्ध है।

नंबर पर किसी का कोई का फोन आता है तो त्वरित कार्यवाही करते हुवे संबंधित अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध करवाना है। लेकिन औचक निरीक्षण के दौरान देखा गया कि उक्त नम्बर पर मिस्ड कॉल है जिसका जवाब नही दिया गया है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी को हिदायत दी गई कि इस तरह की लापरवाही नही होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *