विष्णुगढ़ से राजेश दुबे की रिपोर्ट
विष्णुगढ़ । दुर्गा पूजा के अष्टमी के दिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उदय भारत फाउंडेशन का वस्त्र वितरण सेवा कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हुई। बगोदर एवं विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कई गांव के चिन्हित गरीब एवं असहाय बच्चों के
बीच वस्त्र वितरण किया गया । यह वस्त्र वितरण सेवा पिछले 4 वर्षों से उदय भारत परिवार के द्वारा किया जा रहा है वहीं उदय भारत फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गरीब एवं अनाथ बच्चों के बीच वस्त्र एवं मिठाई बांटकर अपनी खुशी को और भी बेहतर बनाने का एक बेहतरीन उपाय है आज के वर्तमान समय में जहां हर कोई सिर्फ अपने लिए बेहतर कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं वही हमारी टीम दूसरों में अपनी खुशी ढूंढने का प्रयास करती है।
वस्त्र वितरण सेवा बगोदर प्रखंड के घुटीबार,औरा, दामा, चिचाकी एवं विष्णुगढ़ प्रखंड के नावाडीह बकसपुरा,रखवा, जिताही करहेनीखेत, डहिया में किया गया ।संस्थापक सदस्य सुरेश कुमार ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से यह वस्त्र वितरण सेवा कार्य हर वर्ष लगातार जारी रहेगी। वस्त्र वितरण सेवा कार्य में विशाल गारमेंट्स औरा के प्रबंधक चांदो महतो का काफी सहयोग रहा। वस्त्र वितरण सेवा में उदय भारत फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य अजय कुमार, राकेश कुमार डालेश्व पंडित, गंगाधर पंडित विकास कुमार ,विक्रम कुमार श्रीकांत मंडल ,कुंदन कुमार ,जागेश्वर कुमार,सुरेंद्र कुमार ,मुकेश कुमार, हुलास कुमार,अशोक,नरेश ,कुंदन,श्यामलाल के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
