झरिया । शनिवार महासप्तमी की शाम झरिया के विद्युत कार्यपालक अभियंता मनीष चंद्रपूर्ति व कनीय विद्युत अभियंता राकेश कुमार अपने टीम के साथ झरिया के विभिन्न पूजा पंडालो में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे । इस दौरान झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड स्थित श्री श्री मां मंगला चंडी पूजा समिति पंडाल, इंदिरा चौक स्थित पूजा पंडाल आदि पूजा पंडालो का जायजा लिया ।
