धनबाद । दुर्गा पूजा के अवसर पर अवैध नकली शराब का बड़ा खेप जिले के कई इलाकों में बेचे जा रहे है। जिसके लिए धनबाद उत्पाद विभाग ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के रानीबांध धैया के एक घर में छापेमारी किया। जहां से बंगाल निर्मित 250 लीटर बियर और 100 लीटर शराब जप्त किया।
छापेमारी के बाद सहायक उत्पाद आयुक्त संजय कुमार मेहता ने बताया कि धैया निवासी संदीप गुप्ता उर्फ़ छोटंकी के बारे में सुचना प्राप्त हुई थी कि वह नकली और बंगाल निर्मित शराब-बियर का अवैध धंधा चला रहा है। जिसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई। जहां से भारी मात्रा में शराब-बियर बरामद हुआ. जबकि शराब तस्कर छापेमारी के दौरान दीवार फांदकर फरार होने में सफल हो गया।
सहायक उत्पाद आयुक्त संजय कुमार मेहता ने लोगों से अपील किया है कि सरकार द्वारा खोले गए अधिकृत दुकान से ही शराब की खरीदारी करे अन्यथा नकली शराब से जान को खतरा हो सकता है।
