झरिया । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भूंजा पट्टी झरिया में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। ये भंडारा का आयोजन पिछले सात वर्षों से नवरात्री के पावन अवसर पर महासतमी को किया जाता है। भंडारा शुरू होने से पहले माँ दुर्गा की विविधत पूजा की गयी और माँ दुर्गा के रूप मै 125 कन्या को कन्या भोजन करवाया गया उसके बाद झरिया धनबाद के लगभग 3500 लोगो ने भंडारा में प्रसाद लिया। मौके पर मुख्य रूप से अजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, जीवन अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल, रुपेश करीवाल, दिनेश शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
