झरिया । श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है । शनिवार को धनबाद सिटी एसपी अजीत कुमार एवं झरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में पंडालों के सुरक्षा मानकों को लेकर सभी पूजा समितियों एवं मौके पर मौजूद आयोजकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. सिटी एसपी अजीत कुमार ने शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मानाने को लेकर जिलेवासियों एवं आयोजकों से भी सहयोग की अपील की. सिटी एसपी ने चासनाला, पाथरडीह, डिगवाडीह, जोरापोखर, इंदिरा चौक और बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू में बन रहे पूजा पंडालों का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को लेकर अनिवार्य रूप से पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, सभी पंडालों में प्रवेश और निकास द्वार, महिलाओं के लिए अलग कतार बनाने तथा बड़े पंडालों में इमरजेंसी गेट बनाने, विसर्जन रूट में किसी भी प्रकार से विचलन नहीं करने, पंडाल परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा प्लास्टिक मुक्त त्योहार मनाने का निर्देश दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *