धनबाद । शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोला कुसमा बाईपास में शनिवार की सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई । जिसके बाद स्थानीय लोगों ने धनबाद-बलियापुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है । घटना का संबंध में बताया जाता है कि सीमेंट मिक्सर वाले ट्रक ने बाइक सवार रियाज अंसारी को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं स्थानीय लोग घटना से आक्रोशित हो उठे। जिसके बाद आक्रोशितों ने धनबाद-बलियापुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर सरायढेला भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंची और आक्रोषितों को समझा बूझकर यातायात सामान्य कराया।

वहीं पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है । जबकि चालक मौके पर से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक रियाज अंसारी आठवीं का छात्र था । जो कोराडी बस्ती का रहने वाला है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *