झरिया । शनिवार को श्री श्री श्री 1008 अग्रसेन जी महराज की जयंती पखवारा की शुरुवात की गयी । जिसका समापन 28 अक्टूबर को होगा। कार्यक्रम के पहले दिन बालिका विद्या मन्दिर में नर- नारायण भोज का आयोजन किया गया। जिसमे 551 लोगो ने भोजन किया। भोजन के बाद सभी लोगो को टिफिन बॉक्स, गमछा व पैसा दे कर विदा किया गया।

आज की कार्यक्रम की शुरुवात दोपहर 12:15 से किया गया।

वही झरिया मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल जी ने कहा की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाराज अग्रसेन जी महाराज की जयंती धूम धाम से मनाई जा रही है । जिसमे समाज के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है और कल महाराज अग्रसेन जी की जयंती पर संध्या चार बजे से अग्रसेन जी महाराज की पूजा- अर्चना अग्रसेन भवन झरिया में की जाएगी।

आज के कार्यक्रम में राजकुमार अग्रवाल, जय प्रकाश देवरालिया, महेंद्र अग्रवाल, द्वाराका गोयन्का,दीपक अग्रवाल, प्रमोद जालुका,गोपी किशन मंत्री, गोपाल अग्रवाल, ललित कटेसरिया,विनोद अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुमित खेतान, दिनेश शर्मा, अनिल खरकिया, अनिल खेमका,सत्यनारायण भोजगरिया, अनूप लिल्हा,मोहित अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, विशाल पल्सनिया, मनीष मित्तल, अमित गोयल,अभिषेक अग्रवाल, नितिन खंडेलवाल आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *