धनबाद । देश के जाने-माने शिक्षण संस्थान IIT-ISM के एक बिल्डिंग में शनिवार की अहले सुबह आग लग गई। जिससे परिसर में अफरातफरी की स्थिति बन गयी। घटना की जानकारी होने पर अग्निशमन विभाग दलबल के साथ मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के कार्य में जूट गया। लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया गया। घटना के बाद एक अधिकारी ने बताया कि IIT-ISM के एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के पीछे अकाउंट सेक्शन में आगलगी की घटना हुई है। इससे जान माल का नुकसान नहीं हुआ है, कमरे में धुआं फैला हुआ था। अग्निशमन विभाग को आग बुझाने के दौरान कमरे में फैले धुएं से काफी परेशानी हुई। वही बिल्डिंग के गेट पर लगे ताले को तोड़ने के लिए अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की जानकारी होने पर IIT-ISMके वरीय अधिकारी, सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। जबकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *