विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ पुलिस ने रिवाल्वर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान विष्णुगढ़ प्रखंड के बरांय पंचायत निवासी पंकज कुमार , पिता गल्लु मंडल के रूप में की गई है। युवक के पास एक रिवाल्वर , एक पिस्टल समेत कारतूस पाया गया।इसे लेकर विष्णुगढ़ थाने में पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में विष्णुगढ़ पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक न उवाडीह के बैंक आफ बड़ौदा के समीप आने जाने वालों पर निगरानी कर रहा है। पुलिस के वहां पहुंचने पर वह युवक पुलिस को देखकर भागने लगा । जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग से युवक को पकड़ लिया गया। युवक के पास से एक रिवाल्वर एवं दो कारतूस बरामद किया गया।उस युवक के घर से भी एक रिवाल्वर एवं कारतूस पाए गए।
युवक ने अपने बयान में कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर बिरनी थाना के इरगा नदी पुल के पास एक व्यक्ति से दो हजार रुपए , एक मोबाइल की लूट समेत सरिया के केसवारी स्थित कनोदवा घाट के पास तीन लड़कों से मोबाइल तथा बारह सौ रुपए की लूट समेत कई अन्य घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। इस छापेमारी दल में मुख्य रूप से एसडीपीओ अनुज उरांव, विष्णुगढ़ थाना प्रभारी रामनारायण सिंह एवं पुअनि प्रवीण कुमार समेत रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।
