विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगों को विष्णुगढ़ सीओ राम बालक कुमार ने सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देश की जानकारी दी गई। बैठक में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अनावश्यक मैसेज को शेयर नहीं करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने, पार्किंग की व्यवस्था करने एवं शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रखने की बात कही गई।
शांति समिति की बैठक में क ई पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव भी उपस्थित थे। दुर्गा पूजा को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील लोंगो से की गई। बैठक में मुख्य रूप से विष्णुगढ़ अंचल अधिकारी राम बालक कुमार , विष्णुगढ़ थाना प्रभारी रामनारायण सिंह , सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद , कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर पटेल , विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव , मध्य भाग जिला परिषद सदस्य शेख तैयब , कपिल देव चौधरी , रामजन्म राय ,उमा देवी , लक्ष्मी देवी , अब्बास अंसारी , निज़ाम अंसारी , उत्तम महतो , निर्मल कुमार , सुनील कुमार अकेला , राजेश कुमार ,प्रयाग पासवान , महताब हुसैन , राजेन्द्र कुमार , छोटी शर्मा , एवं कुलदीप रविदास समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
