तीसरा। शुक्रवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी झरिया लोकल कमेटी पिछले दिनों 29 सितंबर 2023 को झरिया के जन समस्याओं को लेकर जन आक्रोश रैली झरिया अंचल कार्यालय पर किया गया था और 26 सूत्री मांग पत्र झरिया अंचल अधिकारी को सौंपा गया था । उसी के संबंध में सीपीआईएम प्रतिनिधि मंडल के साथ झरिया अंचल पदाधिकारी से सौहार्दपूर्ण वार्ता हुआ जिसमें झरिया अंचल अधिकारी ने आश्वासन दिया की झरियाअंचल अंतर्गत जितने भी विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, गोलकडीह लोडिंग पॉइंट कांटा घर से जो रोड जाम हो जाता है और आम जनता को जो कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इससे निजात दिलाया जाएगा और रोड जाम करने वाले बीसीसीएल अधिकारी को पत्र लिखकर उस पर कार्रवाई किया जाएगा । सामाजिक सुरक्षा से जुड़े हुए जितने भी सवाल है, उस पर पहल किया जाएगा।
वार्ता में सीपीएम धनबाद जिला सचिव मंडल सदस्य शिवक पासवान, लोकल सचिव भगवान दास पासवान, रामवृक्ष धारी, विनोद पासवान, नौशाद अंसारी एवं कुंदन पासवान आदि उपस्थित थे।
