झरिया । शुक्रवार की सुबह झरिया थाना क्षेत्र के कपड़ा पट्टी स्थित एक श्रृंगार दुकान में आग लग गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपक श्रीवास्तव की सिंगार की दुकान में शुक्रवार की अहले सुबह लगभग 4 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई । इसी बीच झरिया थाना के टाइगर जवान वहां से गुजर रहा था जिसकी नजर दुकान में लगे आग पर पड़ गई, आनन – फानन में इसकी सूचना उन्होंने झरिया थाना के पुलिस पदाधिकारी और अग्निशमन विभाग को दी । फिर आग देख झरिया थाना के टाइगर जवान ने अपने बाइक के डिक्की में रखे पीने की पानी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे ।
घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने भी अपने – अपने घर से पानी फेंकना शुरु कर दिया तब जाकर पूरी तरह आग पर काबू पाया गया, तभी मौके पर अग्नि शमन विभाग की दो पानी की दमकल भी घटनास्थल पर पहुंची लेकिन स्थानीय लोग और टाइगर जवान के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया । वही अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि झरिया कपड़ा पट्टी बहुत बड़ा मार्केट है लेकिन किसी भी दुकान में अग्नि शमन यंत्र नहीं है । यदी इस क्षेत्र में आग लगती है तो बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है ।
