कतरास । बी सी सी एल के तेतुलमारी में संचालित कतरास – सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष नागरीकला मौजा के ग्रामीणों को जमीन के बदले प्रबंधन ने 8 और 18 नियोजन दिया एरिया आफिस बनाने के एवज में ,एरिया बनने के बाद प्रबंधन का रवैया बदल गया, अभी भी 6 नियोजन बाकी है।रैयत कर्मी 8 साल से सफर कर रहा है,हमलोगों को बेसिक दिया जा रहा है, बोनस सहित अन्य सुविधा से वंचित है।शनिवार को रैयतों ने रेगुलाइजेशन ( नियमितीकरण ) व शेष नियोजन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रास्ता को जे सी बी मशीन से काटकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने कंपनी में रेगुलाइज नही करती व बकाया नियोजन नही देती है तबतक हमलोगों की लड़ाई जारी रहेगा। ग्रामीणों ने जे सी बी मशीन से क्षेत्रीय कार्यालय जाने के मार्ग को काटकर विरोध जताया।
इस दौरान सोमबार को सिजुआ क्षेत्र के सभागार में कतरास व सिजुआ क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ हुई वार्ता में प्रबंधन ने 20 दिनों में रेगुलाइजेशन व शेष नियोजन देने के लिये मुख्यालय स्तर पर पहल करके समाधान निकालने का अश्वासहन दिया। इधर ग्रामीण प्रतिनिधियो ने कहा कि 20 दिनों में समाधान नही हुआ तो 21 वे दिन ग्रामीण रैयत पुनः आंदोलन करने के लिये स्वतंत्र होंगे,और क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में ताला बन्दी करेंगे।वार्ता में कतरास क्षेत्र के सिजुआ जीएम अनुप कुमार राय, कतरास जीएम एम एस दूत, एपीएम बी डी सिंह, रामानुज प्रसाद,बी महतो,अविनाश कुमार, मो आलमगीर ग्रामीण प्रतिनिधि में मुखियादय रिंकू महतो व अशोक ठाकुर, नारायण महतो,सलीम अंसारी,मो आजाद, छोटू सिंह, परशुराम रवानी, राजेन्द्र महतो,दिनेश रजक,सुभद्रा देवी,बरुण कुमार,दुलाल कुम्हार सहित अन्य ग्रामीण रैयत मौजूद थे।
