धनबाद । धनबाद नगर निगम की टीम ने सोमवार की सुबह पुलिस लाइन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जिला परिषद से पुलिस लाइन तक एक दर्जन से अधिक स्थायी दुकानों को जब्त किया गया। इस दौरान कई जगह विरोध का भी सामना करना पड़ा। हालांकि निगम ने बलपूर्वक फुटपाथ का कब्जा करने वाली दुकानों को हटाया। नगर निगम के अभियान को लेकर शहरभर के फुटपाथ दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
