धनबाद । धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ छठ तालाब में लगभग 62 वर्षीय महिला आसमा बेगम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वही स्थानीय लोगो ने बताया की महिला रविवार की सुबह 5 बजे निकली थी। रविवार की सुबह परिजनों के द्वारा छानबीन की गई तो लगभग 1.30 बजे दोपहर में पता चला की छठ तालाब में कपड़ा पानी के ऊपर छपलाया हुआ है। जिसके बाद परिजनों ने बॉडी को बाहर निकाला गया। वही लोगो ने बताया महिला नींद की दवा भी खाती है और मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। बता दे की नसीर अहमद की 66 वर्षीय पत्नी आसमा बेगम मनईटाड पाठक कलोनी थाना धनसार की रहने वाली है। मौके पर धनसार पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।
