निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । सदर थाना परिसर में जामताड़ा पुलिस के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह जनता दरबार प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को आयोजित की जायेगी। जिसमें एस डी पी ओ आनंद ज्योति मिंज, सी ओ विशेश्वर मुर्मू और थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा मौजूद थे। वही थाना क्षेत्र के ग्रामीण व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस जनता दरबार के माध्यम से लोग अपनी समस्याओं को पुलिस के समक्ष रख कर अपनी समस्या के अलावे जनहित की समस्या को बता कर समाधान त्वरित रूप से करा सकते हैं। इस मौके पर मौजूद लोगों ने विभिन्न तरह की समस्याओं को रखा जहाँ उपस्थित पुलिस पदाधिकारी ने समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया।

मौके पर मौजूद एस डी पी ओ आनंद ज्योति मिंज ने पत्रकारों से बात करते हुवे कहा कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देशानुसार यह जनता दरबार का आयोजन किया गया है और यह जनता दरबार प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को किया जायेगा। जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को राहत देने के लिये है। यहां थाना क्षेत्र के लोगों के लिए है। जिसमें जमीन संबंधित, पारिवारिक समस्या, विधि व्यवस्था संबंधित समस्या या ओर किसी तरह की समस्या हो इन समस्याओं का समाधान के लिए यह जनता दरबार है। जिले के सभी थाना में जनता दरबार आयोजित की गई है। लोगों को थाना जाने में यदि परेशानी होती है तो सीधा जनता दरबार में आएं और अपनी समस्याओं को हमलोगों के बीच रखे। जिसका समाधान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *