झरिया । भारतीय मानवाधिकार संगठन द्वारा ईद मिलादुन नबी के अवसर पर झरिया नीचे कुल्हि में जरूरत मंदो के बीच फल एवं खाने पीने की सामग्री बँटी गई एवं साथ ही रक्त दान शिविर लगाया गया जिसमें लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं एशियन जालान की टीम के साथ मिलकर 45 यूनिट रक्त संग्रह किया गया । जिला अध्यक्ष शिवम कुमार बजाज ने अपने सभी मुस्लिम सदस्यों को ईद मिलादुन नबी की बधाई दी एवं कहा पूरे विश्व मे मानवाधिकार संगठन ही एक ऐसा संगठन है जहाँ सभी धर्म के लोग एक है जहाँ सिर्फ मानव कल्याण एवं मानव के अधिकारों की बात होती है । महानगर अध्यक्ष(जाँच दल) आनंद अग्रवाल ने कहाँ हमारा संगठन हर धर्म के सदस्यों की मदद करता है कार्यकम का संचालन महानगर मंत्री(जाँच दल) आज़ाद अहमद द्वारा किया गया । मौके पर जिला उपाध्यक्ष अपूर्वा अग्रवाल, महानगर मंत्री(युवा शाखा) विशाल अग्रवाल, जिला कार्यकारी महामंत्री आनंद केशरी, जिला सचिव राजेन्द्र सिंह, जिला कार्यकारी मंत्री प्रकाश अग्रवाल , महानगर उपाध्यक्ष(जाँच दल) आयुष जालान, सेख उमर, एम डी अज़हर, सेख फारुख , एम डी तबरेज़ आदि सदस्य मौजूद थे ।
