कतरास । रघुनाथपुर पंचायत के गुदलीबेड़ा बस्ती में भूली सी ब्लॉक के रहने वाले लगभग 27 वर्षीय युवक रोहित कुमार हांसदा की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई।मृतक के भाई रवि हांसदा ने कतरास थाना में लिखित सूचना दिए जाने के उपरांत घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया।मृतक की बहन संतोषी कुमारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात साढ़े नौ से साढ़े दस के बीच की हैं।मृतक के साथ एक अन्य युवक बबलू मुर्मू भी कुंआ में गिरा हुआ पाया गया।जो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।परिजनों को ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद परिजन लगभग 11 बजें घटनास्थल पर पहुंचे।बताया जाता हैं कि मृतक का ससुराल गुदलीबेड़ा बस्ती में था।

युवक डीजे साउंड डेकोरेटर का काम करता था।पिता लखन मांझी दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं।मृतक का एक डेढ़ वर्षीय बच्चा भी हैं।घटना की सूचना पर मुखिया मो. अल्ताफ भी पहुंचे।मृतक के भाई ने प्रशासन से मांग किया हैं कि घटना की जांच हो और मौत के कारण का पता चलें।ग्रामीणों का कहना हैं कि कुंआ सड़क किनारे हैं और घेराबंदी भी नहीं हैं।इस वजह से इस प्रकार की घटना हुई हैं।आगे ऐसी घटना न हो,इसके लिए कुंआ की घेराबंदी होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *