झरिया । झरिया के सोनू ने ब्रेन हेमरेज के मरीज के लिए रक्तदान कर बचाई मरीज की जान ।आपको बता दें कि झरिया 4 नंबर पाड़ा निवासी सोनू साव ने रांची स्थित राज अस्पताल में भर्ती ब्रेन हेमरेज के मरीज अशोक कुमार पाठक के लिए रक्तदान किया । आपको बता दें कि अशोक कुमार पाठक पिछले कुछ दिनों से रांची के राज अस्पताल में भर्ती है और उन्हें चार यूनिट रक्त की अर्जेंट जरूरत पड़ गई । इसके बाद मरीज के परिजनों ने झरिया के सोनू साव से संपर्क किया और उन्हें रक्तदान करने के लिए अपील की । सोनू ने बात होते ही तुरंत उन्हें हां कह दिया और मंगलवार की सुबह धनबाद ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *