बलियापुर। प्लस टू हाई स्कूल मैदान में मंगलवार को भाजपा की ओर से संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में राज्य में लूट, खसोट, भ्रष्टाचार, अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। अपराधी खुलेआम चुनौती देते हुए अपराध कर रहे हैं। पुलिस अपराध को कंट्रोल न कर वसूली में लगा हुआ है। हेमंत सोरेन की सरकार दलालों व भ्रष्टाचार्यों की है। झारखंड में विकास नहीं बल्कि विनाश हुआ है। अभी तक विकास की किरणें नजर नहीं आ रही है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है। स्कूलों में शिक्षक नहीं है। हेमंत सोरेन सिर्फ घोषणा करती है। काम नहीं करती है। मोदी सरकार द्वारा विकास के नाम पर भेजी गई राशि का भी कमीशन खाते हैं। उन्होंने परिवारवाद को बढ़ावा दिया है।
कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश में बेहतर सरकार चल रही है। महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिया गया है। साथ ही साथ शौचालय, रसोई गैस, पीएम आवास समेत और योजनाओं की उपलब्धि गिनाई। कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार गांव की सरकार है, गरीबों की सरकार हैं। हरेक गांव में जाने के लिए सड़क, पूल, पुलिया का निर्माण किया गया है। ताकि गांव के लोग शहर से जुड़ सके। सभा का स्वागत भाषण कार्यक्रम के संयोजक घनश्याम ग्रोवर, धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी व संचालन निताई रजवार ने किया।
मौके पर सांसद पीएन सिंह, निरसा विधायक अर्पणा सेन गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिंह, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी भाजपा नेत्री तारा देवी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, नंदलाल अग्रवाल, नीताई रजवार, दिनेश सिंह, अमर मंडल, रतिरंजन गिरी, मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष मन्टू रवानी, ओमप्रकाश बजाज, शेलेश सिंह, संतलाल प्रमाणिक, अल्पना मुखर्जी, मनबोध रवानी, महेश महतो, बिरेन्द्र गिरी, बलदेव महतो, टेकलाल महतो, गोरांग मंडल, इंदू मोहन सिंह, अनुप साव, प्रकाश बाउरी, जया कुमार, जहीर खान, राजेश चौधरी, अरविंद पाठक, अजय गिरी, सुजीत चौधरी, सुबोध सिंह, सागर हुसैन, राजकिशोर महतो, अनिमा सिंह, विद्युत चक्रवर्ती, सपन बनर्जी, हरेकृष्ण रवानी, खगेन चौधरी, मथुरनाथ मंडल, मुक्तेश्वर महतो, बिरिंची सिंह, राजेश मरांडी, मुखिया उत्तम चौबे आदि मौजूद थे।
