झरिया । बुधवार की सुबह झरिया थाना क्षेत्र के लाल बाजार स्थित महिला महाविद्यालय के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में गिरा एक युवक का शव देखा जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत झरिया पुलिस को दे दी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुड़ गई है । वहीं खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस शव की पहचान में जुटी हुई है ।
