बलियापुर । गणेश चतुर्थी के मौ़के पर शक्ति क्लब बलियापुर के सौजन्य से मंगलवार को बलियापुर हटिया स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में पहली बार श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया। पहली बार बलियापुर में गणेश पूजा को ले उत्साह का माहौल देखा गया। सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया। प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो, पूर्व मुखिया खगेन महतो, पूर्व मुखिया नीलिमा देवी, गुहीराम पाल, सुबल गोराई, दीपक गोराई, मानिक मंडल, उत्तम दास आदि मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश का आशिर्वाद लिया। पूजा को ले शक्ति क्लब बलियापुर के अध्यक्ष रोहित पाल, सचिन मोहन दास, उपाध्यक्ष विक्रम पाल, पुजारी गोवर्धन चक्रवर्ती, संरक्षक विजय गोराई, शैलेन मंडल, घनश्याम ग्रोवर, मनीष अग्रवाल, जितेश अग्रवाल, रवींद्र वर्मा, स्वपन महतो, जगन्नाथ दास, अतुल केसरी, बंशीधर पाल, मोहन गोराई आदि सक्रिय हैं।
