झरिया । झरिया के भौंरा में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राज कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भौंरा क्षेत्र के घरों में जा जाकर लोगों से उनके घरों की मिट्टी ली गई । जो दिल्ली जाएगी और शहीदों के नाम पर पार्क का निर्माण होगा जिसके लिए यह मिट्टी दिल्ली जाएगी । जिसमें लोगों ने काफी उत्साह के साथ अपने अपने घरों की मिट्टी दी और कहा कि इस कार्यक्रम से राष्ट्रीय एकता को और अत्यधिक बल मिलेगा । इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार अग्रवाल में बताया की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में देश के शहीदो को एक सम्मान दिया जा रहा है ।जिसके लिए शहीदों के नाम से बन रहे पार्क में भारत के हर घर से मिट्टी भेजा जाएगा । राजकुमार अग्रवाल, उमेश यादव, अभिषेक पांडे, देवनाथ मुखर्जी, प्रमोद सिंह, सत्य प्रकाश यादव, सौरव मिश्रा आदि लोग मजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *