कतरास । गोदुडीह कोलियरी में बड़ा हादसा, तिन महिलाएं हुई जमिंदोज मचा हड़कंप । रेस्क्यू टीम के देर से आने से लोग हुए आक्रोशित । गोंदुडीह कोलियरी में संचालिक हिलटॉप आउट सोर्सिंग परियोजना के पास ट्रांसपोर्टिंग रोड में हुआ बड़ा गोफ । जिसमे तीन महिलाओ के जमीनदोज होने की जानकारी सामने आ रही है । बताया जाता है कि तीनों छोटकी बौआ बस्ती की रहने वाली है, घटनास्थल पर लोगो की भारी भीड जूट गई है । पुलिस और CISF की टीम भी पहुंच चुकी है, राहत – बचाव का कार्य जारी है । रेस्कू टीम करीब तीन घंटे से जारी है। वहीं घटना की खबर पूरे क्षेत्र में जंगल में लगे आग की तरह तेजी से फैल गई और हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए हैं । खबर लिखे जाने तक घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है ।
