झरिया । पूरे कोयलांचल में 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा बड़े ही धूम- धाम से मनाई जा रही है। आज सुबह से ही विश्वकर्मा पूजा को लेकर वाहन मालिक, कारखाना संचालक समेत लोहे के काम से जुड़े सभी लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा आराधना में जुटे हुए है । भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का सृजनकर्ता और प्रथम शिल्पकार के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि ब्रह्माजी के कहने पर श्री विश्वकर्मा ने दुनिया बनाई थी। इस दिन रवि नामक शुभ संयोग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व भी बढ़ गया है। उन्होंने ही भगवान कृष्ण की द्वारका से लेकर शिवजी का त्रिशूल और हस्तिनापुर बनाया था। श्री विश्वकर्मा जयंती के दिन लोग अपने दफ्तर, कारखाने, दुकान, मशीन, औजार की पूजा करते हैं। साथ ही इस दिन वाहनों की भी पूजा की जाती है। वहीं झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, सब्जी पट्टी स्थित 407 स्टैंड स्थित वाहन मालिकों ने भी अपने-अपने वाहनों का पूजा करवाया और भगवान विश्वकर्मा से सुख समृद्धि की कामना की । इस दौरान बच्चे भी काफी उत्साहित दीखें और छोटे बच्चों ने अपनी साइकिल का पूजा अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा की आराधना की ।
