कतरास । आज विशेष अभियान के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम राजगंज मण्डल अंतर्गत बौआकला उत्तर पंचायत सात नंबर कॉलोनी शिव मंदिर के प्रांगण से मिट्टी संग्रह कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आसपास के सभी कॉलोनी के घरों में जाकर मिट्टी संग्रह किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से टुंडी विधानसभा भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सह कार्यक्रम के प्रभारी विक्रम पाण्डेय, महामंत्री संजीत सिंह, लक्ष्मण पासवान, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय साहनी, जसवंत सिंह, धनंजय मिश्रा, राजू रजक, सिंकु पांडे, डब्लू कुमार, सरजू विश्वकर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
